शाहिद अफरीदी का विवादित बयान : मोदी पर साधा निशाना
भारतीय सेना द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंकी ठिकानों पर की गई सर्जिकल कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में बौखलाहट का माहौल है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने एक बार फिर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ तीखी बयानबाज़ी करते हुए विवाद को हवा दी है।
आपको बता दें कराची के सी व्यू में आयोजित "यौम-ए-तशकूर" (कृतज्ञता दिवस) रैली में बोलते हुए अफरीदी ने कहा, "नई दिल्ली ने इस्लामाबाद को कम आंका था। भारतीय आक्रामकता के खिलाफ यह हमारी सेना की निर्णायक प्रतिक्रिया है। पीएम मोदी का युद्ध का जुनून अब खुद भारत के लिए मुसीबत बन चुका है। उन्हें अब एहसास हो गया होगा कि पाकिस्तान से भिड़ना कितना महंगा साबित होता है।"
हालांकि अफरीदी ने इस हमले के लिए भी भारतीय सेना को जिम्मेदार ठहराते हुए चौंकाने वाला बयान दिया था। उनके इस बयान पर भारत में तीखी प्रतिक्रिया हुई थी। भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन सहित कई खिलाड़ियों ने अफरीदी की आलोचना करते हुए उन्हें करारा जवाब दिया था।
एक टिप्पणी छोड़ें